अभिनेता सुनील शेट्टी चाहते थे कि अथिया और आहान हिंदुस्तानी स्कूल में न जाकर ‘अमेरिकी बोर्ड, व् अमेरिकी फैकल्टी वाले स्कूल में जाएं क्योंकि…’

tvchaska

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सुनील शेट्टी ने हाल ही में बताया कि उन्होंने अपने बच्चों अथिया और अहान शेट्टी को अमेरिकी स्कूल में पढ़ाने की वजह क्या थी। सुनील ये चाहते थे कि उनके बच्चों को सामान्य तरीके से बड़ा किया जाए, बिना किसी विशेष ध्यान या फैसिलिटी के। उन्होंने और बताया कि अथिया ने अभिनय को अपना प्रोफेशन बनाने का निर्णय अंत में ही लिया, जब वह कॉलेज के लिए जा रही थी।

सुनील ने अपनी फिल्मों की समीक्षा पर चर्चा करते हुए निखिल कामथ से बात की और उन्होंने यह जताया कि आलोचनाएं उन्हें और उनके परिवार को कैसे प्रभावित करती हैं। उन्होंने कहा, “मैं नहीं चाहता था कि मेरे बच्चे किसी खास तरह से बर्ताव का सामना करें, इसलिए मैंने उन्हें एक अमेरिकी बोर्ड के स्कूल में भेजा।

सुनील ने बताया, “मैं चाहता था कि वे ऐसी दुनिया में रहें जहां उनके बारे में कौन, कैसे, और क्या सोचता है, इससे उन्हें कोई फर्क नहीं पड़े। और मेरे लिए यह उपाय कामयाब रहा। मेरे पापा ने कहा था कि यह खर्चा बहुत ज्यादा है, लेकिन मैंने उन्हें मना लिया।”

सुनील ने बताया कि वह कभी भी अपने बच्चों को अभिनय के लिए प्रेरित नहीं करते। उन्होंने अथिया के लिए अटलांटा के एक कॉलेज में एडमिशन करवाया पर अथिया ने एन्ड वक़्त पर वह जाना केंसल कर दिया।

अथिया के बॉलीवुड में आने के फैसले के बारे में बताते हुए, सुनील ने कहा, “अथिया ने एयरपोर्ट पर मुझे बताया कि वह वास्तव में खुश नहीं है। मैंने उससे पूछा, ‘तो तुम क्या करना चाहती हो?’ उसने कहा, ‘मैं फिल्मों में रहना चाहती हूं।’ मैंने कहा ‘बेटा, फिल्मों की दुनिया सुंदर है, लेकिन क्या तुम असफलता से निपट पाओगी?’ क्योंकि यह दुनिया बहुत तनावभरी है।”

अथिया ने 2015 में सूरज पंचोली के साथ ‘हीरो’ मूवी से और अहान ने तारा सुतारिया के साथ ‘तड़प’ से बॉलीवुड में अपनी एंट्री की थी। लेकिन, अब तक दोनों ने फिल्म इंडस्ट्री में कोई बड़ा धमाका नहीं किया है।

  • Anupama Written Update 15 August 2023 Episode
    Anupama Written Update 15 August 2023 Episode : अनुज परेशान अनुपमा को सांत्वना देता है और कहता है कि पाखी अब समझदार है और अगर कोई समस्या होती तो वह उसे जरूर बताती। अनुपमा कहती हैं कि हम औरतो की यही सबसे बड़ी प्रॉब्लम है […]
  • Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 August 2023 Episode
    Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Written Update 10 August 2023 Episode : एपिसोड की शुरुआत अक्षु से होती है जो कहता है कि अभि अभिनव की सर्जरी करने जा रहा है, तुमने उसे धक्का दिया, अभिनव को उसकी जरूरत है। मुस्कान कहती है नहीं, मेरे […]
  • Anupama Written Update 9 August 2023 Episode
    Anupama Written Update 9 August 2023 Episode: अनुपमा मालती देवी से कहती है कि भगवान तक पहुंचने के तीन रास्ते हैं, भक्ति, ज्ञान और प्रेम; संत भक्ति के मार्ग पर चलते हैं, गुरु ज्ञान के मार्ग पर चलते हैं और माता प्रेम के मार्ग पर […]
  • Anupama Written Update 8 August 2023 Episode
    Anupama Written Update 8 August 2023 Episode: मालती देवी नकुल से समर और डिंपी का वेतन बढ़ाने के लिए कहती हैं। नकुल कहता हैं कि उन्हें अभी एक महीना भी नहीं हुआ है। मालती देवी कहती है कि वह उन्हें वेतन वृद्धि, बोनस और उपहारों […]
  • Anupama Written Update 31 July 2023 Episode
    Anupama Written Update 31 July 2023 Episode : अनुज शाह और कपाड़िया फैमिली को उनके बीच कई मतभेद होने के बाद भी काव्या के गोद भराई समारोह को खुशी से मनाने के लिए धन्यवाद देता है। अनुज कहता है कि उन्हें अपने रास्ते में आने […]

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *